{"_id":"57ae31e74f1c1be15bee6be0","slug":"do-saheliya-boli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सहेलियां बोलीं, साहब! हमारी मोहब्बत को शादी में बदल दो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सहेलियां बोलीं, साहब! हमारी मोहब्बत को शादी में बदल दो
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 13 Aug 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की दो छात्राएं समलैंगिक शादी की जिद पर अड़ गई हैं। दोनों पक्की दोस्त हैं। एक पेंट शर्ट पहनती है तो दूसरी सूट सलवार। साथ जीने-मरने की कसम खा ली है। कह रही हैं कि अब एक-दूसरे के बिना नहीं जी पाएंगी। परिजनों के लाख समझाने पर भी नहीं मानीं तो मामला महिला थाने के बाद चाइल्ड लाइन केयर पहुंच गया। जहां शुक्रवार को दोनों काउंसिलिंग की गई।
पुलिस के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी दोनों किशोरियां काफी समय से साथ ही पढ़ रही हैं। उनकी दोस्ती इस हद तक बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को जी जान से चाहने लगी। यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने आपस में शादी कर पूरा जीवन एक साथ बिताने का फैसला कर लिया।
समझाया पर नहीं मानीं
परिजनों को इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अपनी बेटियों को समझाने की खूब कोशिश की। इसे समाज और मर्यादा के खिलाफ बताया। ऊंच-नीच भी समझायी। लेकिन वह जिद पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
थाने पहुंचा मामला
परेशान परिजन दोनों छात्राओं को लेकर शुक्रवार दोपहर महिला थाने पहुंचे। परिजनों ने एसओ महिला को प्रकरण से अवगत कराया तो एसओ ने उन्हें चाइल्ड लाइन जाने की सलाह दे दी। शाम को परिजन चाइल्ड लाइन पहुंचे। चाइल्ड लाइन की महिला अधिकारी ने दोनों छात्राओं की काउंसिलिंग की।
जारी रहेगी काउंसिलिंग
चाइल्ड लाइन के सदस्य अजय कुमार ने बताया कि दोनों छात्राएं आपस में शादी करना चाहती हैं। उनके परिजन चाहते हैं कि किसी तरह उन्हें समझाकर यह गलती न करने दी जाए। दोनों की काउंसिलिंग की जा रही है। आवश्यक हुआ तो उनकी मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।