पुलिस का मास्टर प्लान: ड्राइविंग के वक्त भूलकर मत करना ये गलती, नहीं तो कट जाएंगे टायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के प्रमुख चौराहों पर यदि रांग साइड चले तो आपके वाहनों के टायर कट जाएंगे। शहर के आठ प्रमुख स्थानों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार किया है। जिन स्थानों पर वाहन सबसे ज्यादा रांग साइड निकलते हैं वहां रोड स्पाइक ब्रेकर लगाने की तैयारी है। गुरुवार को एसपी ट्रैफिक ने इसको लेकर बैठक की।
शहर में बागपत अड्डा, बेगमपुल, हापुड़ अड्डा चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, आबूलेन, मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे कट, कमिश्नरी आवास चौराहा पर रांग साइड में रोड स्पाइक ब्रेकर लगाने की तैयारी है। यह ब्रेकर रांग साइड टायर किलर होते हैं। वेस्ट यूपी में अभी तक किसी भी शहर में इस तरह के ब्रेकर नहीं लगाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि एक स्थान पर करीब ढाई से तीन मीटर तक ब्रेकर लगाए जाएंगे। लोहे के इन ब्रेकर की एक साइड नुकीली रहती है। यदि सीधी दिशा से वाहन के पहिए ब्रेकर से निकलते हैं तो कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन रांग साइड से वाहन का पहिया ब्रेकर पर चढ़ते ही ब्रेकर की नोक पहियों में घुस जाती है। पंचर करने के साथ ही टायर भी कट जाता है। बैठक में एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, सीओ ट्रैफिक संजीव देशवाल, टीआई सुनील कुमार, टीआई डीडी दीक्षित, नदीम खान व कंपनी के मैनेजर मौजूद रहे।
साइन बोर्ड लगाकर करेंगे जागरूक
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि रांग साइड को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों पर कार्रवाई भी करती है। लेकिन उसके बाद भी कुछ स्थानों पर रांग साइड वाहन मुसीबत बने हैं। जाम की समस्या के साथ इन स्थानों पर हादसे होने का सबसे ज्यादा डर रहता है। कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के रोकने के बाद भी वाहन चालक रांग साइड से वाहन निकालते हैं। वाहनों को नुकसान न हो इसके लिए साइन बोर्ड लगाकर जागरूक भी किया जाएगा कि रांग साइड से चलने पर वाहन का टायर को नुकसान होगा। जिन स्थानों पर रांग साइड टायर किलर लगेंगे वहां सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/