{"_id":"5eebc87e8ebc3e42ce0b5e1f","slug":"do-not-spoil-the-situation-of-the-city-s-model-shop-city-news-mrt4870776174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बिगाड़ न दें हालात शहर की मॉडल शॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बिगाड़ न दें हालात शहर की मॉडल शॉप
विज्ञापन
कहीं हालात न बिगाड़ दें शहर की मॉडल शॉप
मेरठ। आबकारी विभाग लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी मॉडल शॉप को जल्द ही खोलने जा रहा है। अभी तक इन पर बैठाकर शराब परोसने की इजाजत नहीं थी। जिससे ग्राहक मॉडल शॉप से किनारा कर रहे थे लेकिन विभाग द्वारा जारी नए आदेश के बाद अब यह संभव हो गया है। अगर ऐसा होता है तो यह किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। क्योंकि मॉडल शॉप में भीड़ जुटेगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन यहां हो नहीं पाएगा।
शहर में 28 मॉडल शॉप में से चार मॉडल शॉप संचालित हैं लेकिन यहां बैठकर शराब पीने की इजाजत नहीं है। विभाग की ओर से हाल ही में एक नया आदेश जारी हुआ है। इस आदेश में देसी शराब की फुटकर दुकानों और मॉडल शॉप पर बैठाकर शराब पिलाने की अनुमति दे दी गई है। इस आदेश के बाद मॉडल शॉप के अंदर सोशल डिस्टेंस सहित अन्य नियमों का पालन कराया जा सकेगा या नहीं?
- मॉडल शॉप में नहीं लग सकेगा एयर कंडीशनर
जारी आदेश में मॉडल शॉप में एयर कंडीशनर का प्रयोग नहीं होगा। स्वच्छ हवा के आने जानेे की व्यवस्था करनी होगी। बिना थर्मल स्क्रीनिंग और मास्के के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। मॉडल शॉप में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही बैठाए जाएंगे। 10 बिंदुओं का पालन मॉडल शॉप के संचालन के लिए करना होगा।
विज्ञापन
वर्जन-
देसी शराब की फुटकर दुकान और मॉडल शॉप में बैठाकर शराब पिलाने की अनुमति दी गई है। कुछ बिंदु निर्धारित किए गए हैं, जिनका सख्ती से पालन करना होगा। क्षेत्रीय इंस्पेक्टर निरीक्षण करेंगे। व्यवस्था बिगड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। - आलोक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी