फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do not spoil the complexion of the face, be careful

Meerut News: रंग न बिगाड़ दें चेहरे की रंगत, बरतें सावधानी

Wed, 04 Mar 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Do not spoil the complexion of the face, be careful
अमर उजाला....सदर बाजार से होली की खरीदारी करते लोग।
होली का त्योहार आने वाला है और लोगों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। होली पर अबीर गुलाल, मिठाइयां और पकवान का इंतजाम तो सभी पहले से कर लेते हैं। मगर, होली खेलने से पहले सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की सुरक्षा के इंतजाम भी कर लें। कुछ टिप्स आजमाकर आप आसानी से स्किन से रंग भी निकाल लेंगी और आपकी त्वचा शुष्क भी नहीं होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डा. अमरजीत सिंह बताते हैं कि होली खेलने के बाद त्वचा पहले से अधिक शुष्क हो जाती है और रंग में मौजूद केमिकल्स त्वचा में चले जाते हैं। जिसका असर कई दिनों तक दिखता है। ऐसी स्थिति के बाद जब हम रगड़-रगड़ कर रंग छुड़ाते हैं तो त्वचा और अधिक डैमेज हो जाती है जिसका असर एक सप्ताह बाद तक दिखता है। इस असर से बचने के लिए होली के रंग को छुड़ाने का सही तरीका प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन



ऐसे छुड़ाएं रंग
डा. अमरजीत के मुताबिक होली खेलने के बाद सबसे ज्यादा जान रंगों को छुड़ाने में जाती है। ऐसे में सबसे पहले शरीर को अच्छी तरह से भीगा लें। इससे कि स्किन में नमी आ जाए। क्योंकि रंग लगाने के बाद स्किन और अधिक शुष्क हो जाती है। ऐसे में त्वचा को रगड़ना सही नहीं है। थोड़ी देर बाद नहा लें। इस तरह से होली के रंग शरीर पर से निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करें क्लींजिग एजेंट का यूज
चेहरे को धोने के बाद एक बार कॉटन में क्लीजिंग एजेंट लेकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा मॉइस्चराइज भी हो जाएगा और चेहरे पर से बचे हुए रंग भी छूट जाएंगे। नहाने के बाद तौलिये से शरीर को थपथपाकर सुखाएं और उसके तुरंत बाद बॉडी लोशन लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। शरीर को तौलिये से कभी भी रगड़कर पोंछना नहीं चाहिए। इससे त्वचा में जलन हो सकती है।



खान-पान का रखें खास ख्याल
वरिष्ठ फिजिशियन डा. एमके बंसल कहते हैं कि खान-पान में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के साथ ही खाने में लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। वे कहते हैं कि फल और सलाद को भरपूर खाएं। पानी पीते रहें ताकि एकाएक डिहाइड्रेशन न हो। रंग बिरंगी शिमला मिर्च और गहरे व हल्के रंग की गाजर का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed