फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do not panic corona infection, avoid yourself and save everyone

कोरोना वायरस से न घबराएं...खुद बचें और सबको बचाएं

Mon, 29 Jun 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Do not panic corona infection, avoid yourself and save everyone
मेरठ। कोरोना संक्रमण से घबराएं नहीं, खुद बचें और सबको बचाएं। प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और धर्म गुरुओं ने यह अपील की है। उन्हाेंने कहा कि यह लड़ाई लंबी चलेगी। इसलिए पुरानी दिनचर्या में बदलाव लाएं। जिससे कोरोना से लड़ा जा सकता है। इससे बचने के लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना से बचाव का कोई टीका या कारगर दवा उपलब्ध नहीं है। इस लिहाज से सावधानी और एहतियात बरतें। इससे बचाव का एकमात्र साधन है। इसलिए एक-दूसरे से दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। गलियों और नुक्कड़ पर एकत्र न हों। भीड़ वाली जगह पर आने जाने से बचें। यह अपील डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ ईशा दुहन, सीएमओ डॉ. राजकुमार, आईएमए के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी, औघड़नाथ मंदिर के पुजारी श्रीधर त्रिपाठी और शहरकाजी प्रो. जैनुर साजिद्दीन की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed