{"_id":"5900a3054f1c1bb526c0c6a7","slug":"do-not-paint-uncle-papa-is-daroga-what-did-the-co-do-after-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकल पेंट मत करना, पापा दरोगा हैं, इसके बाद सीओ ने क्या किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकल पेंट मत करना, पापा दरोगा हैं, इसके बाद सीओ ने क्या किया
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
बाइक की नंबर प्लेट पर पेंट करता पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने वाहनों की नंबर प्लेट को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान बाइक और कार की नंबर प्लेट पर बने पुलिस के निशान पर पेंट कराया। बीते दिनों सीएम ने निर्देश दिए थे कि कोई भी पुलिसकर्मी वाहनों पर पुलिस का निशान नहीं लगाएगा। सोमवार को अमर उजाला ने ऐसे कई वाहनों के फोटो प्रकाशित किए, जिनकी नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा था।
विज्ञापन
मंगलवार को सीओ कोतवाणी रणविजय सिंह ने बच्चा पार्क, बेगमपुल, जीरो माइल, दिल्ली रोड, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डे पर अभियान चलाया। बुढ़ाना गेट के पास सीओ कोतवाली ने एक डस्टर गाड़ी को रोका, जिसके शीशे पर पुलिस लिखा था। इस पर सीओ ने वहां पेंट करने को कहा। यह देख गाड़ी चला रहे युवक ने कहा कि अंकल पेंट मत करो, मेरे पापा दरोगा हैं। इस पर सीओ ने कहा कि पापा दरोगा हो या इंस्पेक्टर सीधे कार्रवाई होगी। बाद में सीओ ने पेंट करा दिया। सीओ ने कोतवाली थाना, देहलीगेट और लिसाड़ीगेट थाना व पुलिस चौकियों पर खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूली छात्रों, महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। एक महिला की एक्टिवा पर पुलिस लिखा था, पूछने पर बताया कि पति सिपाही हैं। सीओ ने अपने ऑफिस में तैनात रीडर की बाइक देखी तो उस पर भी पुलिस का निशान था। सीओ ने रीडर से खुद बाइक पर पेंट कराकर हड़काते हुए कहा कि सस्पेंड कर दिए जाओगे। चार घंटे तक चले अभियान में 556 दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर पेंट कराया गया। उधर, कंकरखेड़ा पुलिस ने भी अभियान चलाया। कई वाहनों की नंबर प्लेटों को पेंट कराया।
विज्ञापन