{"_id":"5a72f3af4f1c1bca798b731f","slug":"do-not-lodge-the-case-otherwise-you-will-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस की पैरवी मत करो, वरना सोहरका जैसा हाल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस की पैरवी मत करो, वरना सोहरका जैसा हाल होगा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 01 Feb 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रशांत चौधरी के माता-पिता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब! बेटे के हत्यारोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। वे अब उन्हें धमका रहे हैं। कहते हैं कि केस की पैरवी मत करो, वरना सोहरका जैसा हाल होगा। मामला यूपी के मेरठ शहर का है।
विज्ञापन
मामला छात्र नेता प्रशांत चौधरी मर्डर केस से जुड़ा है। 29 जून को तेजगढ़ी चौराहे स्थित ऑल इज वेल होटल के गेट पर छात्र नेता जागृति विहार निवासी प्रशांत चौधरी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सपा छात्र सभा के नेता सहित कई छात्र नेताओं के नाम सामने आए थे। कई आरोपी छात्र नेताओं को पुलिस ने जेल भेजा था। प्रशांत के माता-पिता बुधवार को एसपी क्राइम से मिले। बताया कि उनके बेटे के हत्यारोपी जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। अब वे लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं कि केस की पैरवी मत करो। दोनों ने बताया कि उनका केस ट्रायल पर चल रहा है। गवाही भी होनी है। उनके साथ कोई भी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
विज्ञापन
एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि प्रशांत के माता-पिता काफी डरे हुए थे। उन्होंने एसओ मेडिकल को निर्देश दिए हैं कि धमकी देने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को सुरक्षा प्रदान करें। हालांकि देर रात एसओ मेडिकल ने बताया कि दंपति उनके पास नहीं पहुंचा था। उनसे मिलकर केस दर्ज किया जाएगा।
सिपाही पर भी था संदेह
इस घटना में मेडिकल थाने का एक सिपाही भी संदेह के दायरे में आया था। इसे लेकर खूब हल्ला मचा था। लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते पुलिस ने इसका बचाव कर लिया था। कहा गया था कि ये घटना के वक्त दूसरी जगह ड्यूटी पर था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/