{"_id":"5e2a04688ebc3e4b4e198081","slug":"do-not-come-home-doors-are-closed-for-you-from-today-meerut-news-mrt465437371","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर मत आना, आज से तेरे लिए दरवाजे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर मत आना, आज से तेरे लिए दरवाजे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। एक प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को बहसूमा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने कोर्ट मैरिज के दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए परिजनों से सुरक्षा की मांग की। तभी युवती के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने समाज की दुहाई देते हुए युुवती को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद परिजन यह कहते हुए चले गए तेरे लिए हमारे घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद है, घर मत आना।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव का युवक बीटीसी तृतीय वर्ष का छात्र है। उसकी हस्तिनापुर के एक गांव में रिश्तेदारी है। युवक अक्सर वहां आता जाता था। इस दौरान उसका रिश्तेदारी में ही एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। जब रिश्तेदारों को इसका पता चला तो उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। 13 जनवरी को युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया। बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल थाना पहुंचा और पुलिस को जानकारी देते हुए कोर्ट मैरिज के दस्तावेज प्रस्तुत किए। तभी युवती के परिजन और अन्य रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। वे युवती को समझाते हुए साथ चलने के लिए कहते रहे, लेकिन वह युवक के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद परिजन उससे रिश्ता खत्म कर चले गए। बाद में पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर युवक के घर छोड़ दिया।
प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती
फलावदा। थाने में बृहस्पतिवार को युवती ने परिजनों पर रुपये लेकर शादी कराने का आरोप लगाया। युवती ने पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद की और परिजनों से जान का खतरा बताया। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसकी बहन की ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को फोन कर पड़ोसी युवक पर उसकी छोटी बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को लेकर थाने आ गई। युवती ने बताया कि वह जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थी तो परिजनों ने डेढ़ लाख रुपये लेकर जबरन उसकी शादी परीक्षितगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवक से कर दी। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे खूब प्रताड़ित किया। इससे तंग आकर वह अपनी बहन की ससुराल में रहने लगी। यहां उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। एक दिन दोनों फरार हो गए। बुधवार रात को दोनों गांव लौटे। मामला थाने तक पहुंचने की जानकारी पर युवती का पति और अन्य ससुराल वाले भी थाने पहुंच गए। युवती ने पति और अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए हत्या की आशंका जताई। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसकी बहन के साथ भेज दिया।