फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Do not be silent, the front will never scare you

चुप मत रहिए, सामने वाला आपको कभी नहीं डरा पाएगा

Tue, 09 Jul 2019 01:50 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 09 Jul 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Do not be silent, the front will never scare you
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। किसी परेशानी में हैं या किसी के साथ कुछ गलत होता देखें तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। चाहें तो अपनी शिक्षिकाओं, परिवार के लोगों को बताएं। नहीं तो पुलिस की हेल्पलाइन पर शिकायत कर मदद ले सकती हैं। 1090 उप्र सरकार की ऐसी हेल्पलाइन है जो विशेषरूप से महिलाओं बालिकाओं के लिए 24 घंटे काम करती हैं। त्वरित रूप से शिकायत को दूर किया जाता है तुरंत सहायता मिलती है। यह जानकारी सोमवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं को दी गई।
विज्ञापन

जिला पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता की ओर से चल रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान में सोमवार को शहर में विभिन्न स्कूलों में शिविर लगाया गया। आरजी इंटर कॉलेज छीपी टैंक में कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी देहात अविनाश पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुसीबत में है तो चुप मत रहिए, जब आप चुप्पी तोड़ेंगी तो सामने वाला कभी आपको डरा नहीं पाएगा। 181, 1090, 1098 और डॉयल 100 ऐसी हेल्पलाइन हैं जो 24 घंटे चलती हैं। निशुल्क सेवाएं देती हैं। आपकी पहचान भी यहां गुप्त रखी जाती है। इन पर शिकायत दर्ज कराएं अपने साथ दूसरों की भी मदद करें। इस दौरान सेल्फ डिफेंस टीम उप्र शोतोकाई संघ से आए शिहान सिराज अहमद, सपना, दिव्या बेनीवाल, अर्पित व टीम ने बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं को डेमो के जरिए पूरी जानकारी दी। छात्राओं को रोजमर्रा की चीजों को हथियार के रूप में प्रयोग करना सिखाया। साथ ही पंच, किक भी सिखाया।  शिक्षिका सुमन वर्मा सभी का आभार दिया।  कार्यशाला में जनहित की निदेशिका अनीता राणा, सीमा खान व इंद्रा, प्रतिभा, संगीता गोयल, निर्मल, कुसुमलता, सीमा तोमर सहित स्कूल की शिक्षिकाओं व स्टाफ एवं सदस्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

 
कोई कमेंट करे तो शिकायत करें

गंगानगर। दधीचि पब्लिक स्कूल मे अमर उजाला व संकल्प एनजीओ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित हुआ। संकल्प एनजीओ की प्रमुख अतुल शर्मा ने छात्राओं से कहा कि अगर कोई व्यक्ति आपको कमेंट करता है या छेड़छाड़ करता है तो घबराने की जगह हिम्मत से उसका सामना करें। अपने अभिभावक के साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत करें। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में भी समझाया। गंगानगर थाने पर तैनात एसआई अर्चना चौधरी ने भी छात्राओं को निडर होकर परेशानी का सामना करने और आत्मनिर्भर बनने की बात कही। इस दौरान स्कूल में किशोरी सभा का भी गठन हुआ। किशोरी सभा में चयनित छात्राओं से अन्य छात्राएं अपनी परेशानी साझा कर सकती हैं।  इस दौरान दधीचि स्कूल की नितिषा वर्मा, रीना चौधरी, मोनिका शर्मा, आरती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
छात्राओं ने पूछे सवाल एसपीआर ने दिए जवाब
सवाल- छात्राओं को ही क्यों दबाया जाता है?
जवाब- यह पुरानी मानसिकता है। इसे हम सभी को मिलकर दूर करना होगा
सवाल- भाई को देर रात तक घर से बाहर रहने की छूट है, हमें क्यों नहीं?
जवाब- अब लोगों की सोच बदल रही है, बालिकाएं बहुत आगे बढ़ रही हैं, पढ़ रही हैं।
सवाल- अगर छेड़छाड़ हो तो शिकायत कैसे करें?
जवाब- स्थानीय पुलिस चौकी, थाना में जाकर शिकायत कर सकती हैं। जरुरत पड़े तो एफआईआर भी कराएं, शिकायत भी अवश्य करें, डरें नहीं।
 
कार्यशाला में मिली जानकारी
टेंपो, ऑटो में भी अक्सर छेड़छाड़ होती है। ऐसे लोगों को कैसे सबक सिखाना है कार्यशाला में  पता चला। - महक यादव

डर को हिम्मत बनाना सीखा
हिम्मत और हौसले से ही मुश्किलों का सामना होता है। आज कार्यशाला में सीखा कि अपने डर को अपनी हिम्मत कैसे बना सकते हैं। - जिया सिंह

सेल्फ डिफेंस के बारे में सीखा
कार्यशाला में हमें पंच, किक व सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया जो बुरे वक्त में हमारे काम आ सकता है। - दिव्या चौधरी

सुरक्षित रहने की जानकारी मिली
आपातकाल स्थिति में फंसे होने पर हमें कैसे अपनी सुरक्षा करनी है, पुलिस से सुरक्षा लेनी है इसकी जानकारी आज कार्यशाला से मिली है। टीशा

पहली बार ऐसी कार्यशाला में भाग लिया
पहली बार इस तरह की कार्यशाला में भाग लिया जिसमें सभी हेल्पलाइन की जानकारी मिली। -  सोनल

1090 के बारे में पता चला
1090 पावरलाइन ऐसी हेल्पलाइन है जिस पर हमारी पहचान को गुप्त रखते हुए हमारी परेशानी को हल किया जाता है यह आज ही पता चला। -  अदिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed