फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DNB student corona infected in district hospital

Meerut News: जिला अस्पताल में डीएनबी का छात्र कोरोना संक्रमित

Sun, 12 Mar 2023 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
DNB student corona infected in district hospital
मेरठ। जिला अस्पताल में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) का कोर्स कर रहे 25 वर्षीय छात्र को कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में करीब एक माह बाद कोरोना का मरीज मिला है। इससे पहले 14 फरवरी को सिंगापुर से लौटे शास्त्रीनगर निवासी 42 साल के एक निजी कंपनी अधिकारी को कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि छात्र को कई दिन से जुकाम की शिकायत थी। उसने जिला अस्पताल में सैंपल दिया, जिसकी जांच एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई। रिपोर्ट में कोरोना का पता चला। छात्र अस्पताल में ही रहता है, उसे यहीं आइसोलेशन में रखा गया है। उसकी निगरानी कराई जा रही है। हालांकि कोरोना की पुष्टि होते ही उसके संपर्क वाले 11 लोगों की भी जांच भी कराई गई, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने संक्रमित छात्र भी ठीक है। उसे जुकाम के अलावा और कोई लक्षण नहीं है। डीएनबी तीन साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है, जो जिला अस्पताल में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed