फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DN uploaded attendence on website

डीएन कॉलेज ने वेबसाइट पर डाली हाजिरी, बाकी कॉलेजों का पता नहीं

Fri, 27 Sep 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
DN uploaded attendence on website
मेरठ। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की हाजिरी 75 फीसदी होनी चाहिए। सीसीएसयू ने भी सभी कॉलेजों को इस संबंध में छात्र-छात्राओं की हाजिरी वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा था। डीएन डिग्री कॉलेज द्वारा सभी छात्र-छात्राओं की हाजिरी वेबसाइट पर अपलोड करते हुए कम हाजिरी वाले छात्रों के अभिभावकों को इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

डीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2019-2020 में अध्ययनरत समस्त संस्थागत छात्र-छात्राओं की अगस्त माह की उपस्थिति महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जानकारी में आया है कि कुछ छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कक्षाओं में कम है। जबकि महाविद्यालय द्वारा पूर्व में अभिभावकों की मीटिंग में समस्त छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में उपस्थिति पूर्ण कराने के बारे में अवगत कराया था। ऐसे में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया जाता है कि वे तुरंत समय-सारणी के अनुसार अपनी-अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से अपनी उपस्थिति अंकित कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को पूरी जानकारी देकर उनको अवगत कराया जा रहा है कि अगर उपस्थिति कम रही तो उनको परीक्षा में शामिल नहीं कराया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी छात्र-छात्रा की होगी।
विज्ञापन

दूसरे कॉलेज भी लें सबक
डीएन कॉलेज हर साल छात्र-छात्राओं की उपस्थिति वेबसाइट पर अपलोड कर रहा है लेकिन दूसरे कॉलेज इससे सबक नहीं ले रहे हैं। वेस्ट यूपी के सबसे बड़े मेरठ कॉलेज में भी उपस्थिति को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे कॉलेजों से विश्वविद्यालय जवाब तलब कर सकता है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि वेबसाइट पर उपस्थिति अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों के बारे में शासन को लिखकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed