फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DN in Under 14 and SD Sadar in Under 17 are the winners

अंडर 14 में डीएन और अंडर 17 में एसडी सदर विजेता

Sat, 23 Aug 2025 06:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
DN in Under 14 and SD Sadar in Under 17 are the winners
हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि
मेरठ। अंडर-14 व 17 आयु वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार को एसडी सदर के हॉकी मैदान में शुरू हुई। पहला मुकाबला अंडर-14 आयु वर्ग में डीएन कॉलेज एवं एसडी सदर टीम के साथ खेला गया, जिसमें डीएन कॉलेज टीम ने एसडी सदर टीम को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच के 21वें मिनट में टीम के लिए गोल किया गया। अंडर-17 आयु वर्ग में एसडी सदर टीम ने डीएन कॉलेज टीम को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज कर मंडल प्रतियोगिता में प्रवेश किया। एसडी सदर टीम की ओर से अर्पित शर्मा व सुधांशु ने टीम के लिए गोल किया। बालिका हॉकी टीम के मुकाबले आज शनिवार सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार, कपिल कांत, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed