{"_id":"688a8b78c87dd30ccc05439d","slug":"dma-players-won-eight-medals-three-were-selected-meerut-news-c-76-1-smrt1039-105944-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमए के खिलाड़ियों ने आठ मेडल जीते, तीन का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमए के खिलाड़ियों ने आठ मेडल जीते, तीन का हुआ चयन
विज्ञापन
मोदीपुरम। जसपुर काशीपुर उत्तराखंड के ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन वन क्रिकेट क्लस्टर में दयावती मोदी एकेडमी के खिलाड़ियों ने आठ मेडल जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने बताया कि दयावती मोदी एकेडमी के तीन बच्चों का सीबीएसई नॉर्थ जोन वन नेशनल में चयन हुआ। चयन पाने वाले खिलाड़ियों में शौर्य सिंह, अमोघ सिरोही, विराज दहिया रहे। एकेडमी के खाते में कुल आठ मेडल आए। मेरठ जिले में सबसे ज्यादा मेडल दयावती मोदी एकेडमी की टीम ने जीते। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का प्रधानाचार्य ने स्वागत किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य विवेक सिंह, शशि ढाका, रजनीश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, क्रिकेट कोच अमरदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद