{"_id":"5bad47ae867a557ea40c90ff","slug":"dma-me-kavi-sammelan-ka-aayojan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमए में कवि सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमए में कवि सम्मेलन का आयोजन
amarujala
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
विज्ञापन
मेरठ। मोदीपुरम स्थित दयावती मोदी एकेडमी में बृहस्पतिवार को हिंदी पखवाड़े के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ ऋतु दीवान, कवि शिवानंद सिंह सहयोगी, सुमन सुमरेश, मनोज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उप प्रधानाचार्य कपिल क्रिस्टोफर व विभागाध्यक्ष डॉ अमिता त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में छात्र तनप ने अटल विहारी वाजपेयी को अपनी कविता से श्रद्धांजलि अर्पित की। विक्रांत व उत्कर्ष सेन ने वीर रस की रचना प्रस्तुत की। कवि शिवानंद सिंह सहयोगी ने अपनी रचना जो लिखा था पत्र तूने सभी के सामने पढ़कर मंत्रमुग्ध कर किया। सुमनेश सुमन ने मेरा अरमान रह जाए, वतन की शान रह जाए और भगत, अशफाक की कहानी याद आएगी सभी के सामने रखी। कवि मनोज कुमार मनोज ने अपने काव्य पाठ जीवन सुमन चढ़ा जननी के चरणों में, सत्ता के सुमेरू लोग आदि देशभक्ति रचनाए पढ़ी। छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माण्यम से देश- विदेश में मातृभाषा का महत्व समझाया। शिक्षिका चित्रा त्यागी ने कविता प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या ऋतु दीवान ने हिंदी भाषा को अपने जीवन में अधिक प्रयोग करने व उसके प्रसार की बात कही।