फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM reached Baba Barnawa ashram, RAF deployed on Haryana border

दोषी राम रहीम के बरनावा आश्रम का गेट बंद, हरियाणा बॉर्डर पर RRF तैनात

Sat, 26 Aug 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Sat, 26 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
DM reached Baba Barnawa ashram, RAF deployed on Haryana border
डेरा सच्चा सौदा बरनावा आश्रम

पंचकुला में हिंसा के बाद बागपत के बरनावा आश्रम पर प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत शनिवार को पुलिस के साथ यहां पहुंचे और सेवादारों को शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। जानकारी मिल रही कि बरनावा आश्रम का गेट बंद कर दिया गया है और बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। जो लोग अंदर हैं वहीं बाहर आ सकते हैं। डीएम ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं की छुट्टी कर दी गई है, जिले में धारा 144 लागू है। आश्रम की गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। किसी को जिले का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। उधर, हरियाणा बॉर्डर पर आरआरएफ तैनात कर दी गई है। निवाड़ा चौकी पर एसपी डी प्रदीप कुमार ने पहुंचकर जायजा लिया। डीएम ने एसडीएम और तहसीलदारों को हरियाणा से लगती सीमा के साथ ही पूरे जिले में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिले में निषेद्याज्ञा भी लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा आश्रम से पिछले तीन दिन से डेरा अनुयायियों का पंचकुला रवाना होने का सिलसिला जारी था। आश्रम के सेवादार बिजेंद्र कश्यप ने दावा किया है कि डेरे से जुड़े बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों से करीब 50 हजार अनुयायी यहां से हरियाणा जा चुके हैं। इनमें से अभी तक कोई नहीं लौटा है।
विज्ञापन


डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि हरियाणा में भड़की हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार शाम को कलक्ट्रेट में होने वाली प्रशासनिक बैठक स्थगित कर दी गई है। एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में भेजा गया है। स्थानीय डेरा अनुयायियों से जानकारी जुटाई जा रही है। खुफिया टीमें गांव में भेजी गई हैं। उधर, सीओ खेकड़ा संजीव सुमन यहां तैनात किए गए हैं। शुक्रवार शाम उन्होंने यहां पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया और आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

DM reached Baba Barnawa ashram, RAF deployed on Haryana border
हरियाणा बार्डर पर आरएएफ तैनात

उधर, जिले को हरियाणा से जोड़ने वाले मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई। सोनीपत की सीमा पर पड़ने वाली निवाड़ा चौकी पर अभियान चलाया गया। बागपत रोड, खेकड़ा और बड़ौत रेलवे और बस स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। डीएम भवानी सिंह ने बताया कि जिले में अलर्ट है। 

हिंसा की आंच गाजियाबाद के लोनी तक पहुंचने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर वाहनों के पहिए थम गए। लोनी में कई वाहनों को फूंके जाने की सूचना पर वाहन रूक गए। अधिकतर लोगों ने अपने रूट बदल दिए। दिल्ली से वाया मेरठ का रूट लेते हुए लोग घरों को पहुंचे। 

12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूलों की शनिवार को छुट्टी कर दी गई है। शिक्षण संस्थाएं सोमवार को निर्धारित समय पर खुलेंगी। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के हंगामे के आसार के चलते यह फैसला किया गया है। 

हिंसा भड़कते ही दुकानों पर लटके ताले
डेरा अनुयायियों की ओर से की गई हिंसा के बाद दुकानें बंद हो गई। सोशल मीडिया पर गाजियाबाद, लोनी तक हिंसा की चिंगारी आने की खबर पर प्रशासन अलर्ट हो गया। जैसे ही दुकानदारों को इसकी भनक लगी, वे दुकानें बंद टीवी देखने लगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed