{"_id":"5e15d91a8ebc3e87ac7735b0","slug":"dm-of-baghpat-ordered-all-school-closed-in-january-9-at-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ी ठंड, बागपत सहित इन तीन जिलों में नौ जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ी ठंड, बागपत सहित इन तीन जिलों में नौ जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल
Wed, 08 Jan 2020 07:07 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Jan 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बढ़ी ठंड
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मौसम ठंडा होने की वजह से डीएम ने गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों को बंद रहना का आदेश दिया है। वहीं, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी गुरुवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पूरे पश्चिमी यूपी में जहां शीतलहर और सर्दी का प्रकोप जारी है तो वहीं मंगलवार से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम और भी सर्द हो गया है। सोमवार को भी मेरठ समेत आसपास के कई जिलों में सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन
दोपहर में कुछ देर के लिए लोगों को बारिश से राहत मिली लेकिन कुछ देर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 48 घंटे में बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। जिसके कारण किसानों की भी चिंता बढ़ गई है
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/