{"_id":"579bb4104f1c1b8b3b21e2ad","slug":"dm-ne-kiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम जगत राज ने शुक्रवार रात शहर का भ्रमण किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर लगे शिविरों को देखा। अधिकारियों को व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।डीएम ने कंकरखेड़ा में एनएच पर कंकरखेड़ा बाईपास से सरधना पुल और सरूरपुर खुर्द में रजवाहा मार्ग पर भ्रमण किया। इसके अलावा बेगमपुल, लालकुर्ती आदि चौराहों पर व्यवस्था देखी। कांवड़ शिविरों को निरीक्षण करते हुए वहां संचालित स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध दवाओं को जांचा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सांप के काटे के एंटी वैक्सीन, एंटीबायोटिक दवाइयां अवश्य रखें। एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध करायें।
हिंदू-मुस्लिम एकता का नजारा
डीएम ने सरूरपुर खुर्द में हिंदू-मुस्लिम भाइयों द्वारा संचालित कांवड़ शिविर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने शिविर में बन रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। मजिस्ट्रेटाें को निर्देश दिए कि खुले हुए कटों को बंद करायें। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने पुलिस को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। एडीएम प्रशासन दिनेश चंद्र, एडीएम सिटी एसके दूबे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम सरधना भूपेंद्र कुमार सिंह, सीओ सरधना ब्रिजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
कांवड़ियों के आगे थमी शहर की रफ्तार
कांवड़ियों के जत्थों के आगे पुलिस ने अधिकांश रास्तों पर चार पहिया वाहन भी बंद कर दिए। जिसके चलते शुक्रवार को भी दिन में कई स्थानों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। हापुड़ रोड और दिल्ली रोड पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने चार पहिया वाहनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट कर दिया। जीरो माइल, बेगपमुल, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, दिल्ली रोड पर लोग जाम से जूझते रहे। ट्रैफिक पुलिस एक चौराहे पर जाम खुलवाती, लेकिन उससे पहले ही दूसरे स्थान पर जाम लग जाता। शाम के समय भी बेगमपुल और ईव्ज चौराहे पर लंबा जाम लग गया। एसपी ट्रैफिक किरन यादव का कहना है कि दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर कट बंद होने से जाम की समस्या बनी है। कांवड़ियों की संख्या के चलते जाम लगा था। बाद में खुलवा दिया गया।