फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM inspected Major Dhyanchand Sports University

Meerut News: डीएम ने किया मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण

Sun, 26 Jan 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
DM inspected Major Dhyanchand Sports University
सरधना (मेरठ)। जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार सिंह ने शनिवार को सलावा स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारी को सख्त हिदायत दी। उन्होंने फर्म व संबंधित विभाग को तेजी के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में बताया गया कि लक्ष्य के अनुसार 45 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह व सीडीओ नूपुर गोयल ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जनवरी, 2022 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। 90 एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले खेल विवि में ओलंपिक खेल से संबंधित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शिलान्यास के 36 माह बाद अभी तक 45 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि कांवड़ मार्ग को जोड़ते हुए चार गेट लगाए जाएंगे। जिनमें प्रशासनिक भवन के सामने वाले रास्ते पर मुख्य द्वार लगाया जाएगा। इसके अलावा 400 मीटर की दूरी पर अन्य तीन गेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने लोक निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसी को दो माह में फिनिशिंंग का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के पानी की निकासी के लिए करीब दो किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जाए। डीएम और सीडीओ ने निर्माणाधीन भवनों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी दो माह में एसटीपी, ड्रेनेज प्लांट का कार्य पूरा करने व कार्य में तेजी लाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय अवधि तक निर्माण पूरा कराना प्राथमिकता है।


ईंट की खराब गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने ईंटों की गुणवत्ता परखते हुए अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को सख्त हिदायत दी। निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था दीपांशु प्रमोटर एंड बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही और कार्य में देरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अगस्त तक होना है हैंडओवर
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय प्रोजेक्ट के अनुसार 14 अगस्त, 2025 तक निर्माण कार्य पूरा करने बाद हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद वर्ष 2026 के शिक्षा सत्र से पहले एडमिशन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन, एई और अवर अभियंताओं को नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम नारायणी भाटिया, एक्सईएन हितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed