{"_id":"64668d093fedf2f4a60d8054","slug":"dm-furious-after-seeing-pits-waterlogging-dirt-disorder-in-nauchandi-fair-meerut-news-c-14-1-mrt1004-225201-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नौचंदी मेले में गड्ढे, जलभराव, गंदगी, अव्यवस्था देखकर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नौचंदी मेले में गड्ढे, जलभराव, गंदगी, अव्यवस्था देखकर भड़के डीएम
विज्ञापन
- नगर निगम के अधिकारियों को फटकार, सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेले में इंटरलाॅकिंग सड़क पर गड्ढे, जलभराव, गंदगी और अव्यवस्था देखकर बृहस्पतिवार को डीएम भड़क गए। झूले और दुकान भी अव्यवस्थित तरीके से लगी थी। डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है। मामला ठंडा हुआ नहीं कि तभी मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदार भी डीएम के सामने पहुंच गए। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पैसा लेने के बाद भी उनको बिजली नहीं मिल पा रही है। डीएम ने निगम के अफसरों को 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी।
डीएम दीपक मीणा बृहस्पतिवार शाम नौचंदी मेले में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। नौचंदी मेला स्थित शताब्दी द्वार और तिरंगा गेट वाले मार्ग पर इंटरलाॅकिंग सड़क में गड्ढे थे और जलभराव हो रहा था। गंदगी भी बहुत थी। मेले परिसर में डीएम थोड़ा आगे बढ़े तो झूला भी गलत तरीके से लगा हुआ था। मेले में अव्यवस्था देखकर डीएम ने अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार से मेले के मुख्य रास्ते से सटाकर लगा झूला तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही शुक्रवार को भी निरीक्षण करने की बात कही।
इस दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त पंकज वर्मा, एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी व जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दुकानदारों का हंगामा
डीएम के सामने मेले के दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने डीएम को बताया कि मेला समिति को पैसा जमा कर दिया है, इसके बावजूद भी उनको बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। डीएम दीपक मीणा ने जल्द ही दुकानदारों की समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
डीएम ने मेला समिति के साथ की बैठक
मेरठ। नौचंदी मेले का निरीक्षण करने से पहले डीएम ने कलक्ट्रेट कार्यालय में मेला समिति के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि मेला मेरठ की शान व गौरव है, इसलिए नौचंदी मेले का उत्साहपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ सुचारू रूप से संचालन किया जाए। डीएम ने ठेका संपादन समिति, निर्माण कार्य सत्यापन समिति, दुकान आवंटन समिति, स्मारिका समिति, कार्यालय व्यवस्था समिति, शांति सुरक्षा समिति, पेयजल, शौचालय एवं सफाई व्यवस्था समिति, मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, आमंत्रण समिति सहित विभिन्न समितियों के नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी को निर्देशित किया। पटेल मंडप में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की सूची का अधिक से अधिक से प्रचार-प्रसार किया जाए। एडीएम प्रशासन और सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि पटेल मंडप में होने वाले कार्यक्रम में कलाकारों को मोमेंटो, मेडल देने के लिए मजिस्ट्रेट की डयूटी भी लगाई जाएं। इस दौरान सीडीओ शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम नगर दिवाकर सिंह, एडीएम वित्त पंकज वर्मा, एडीएम भूमि अध्यापति सुल्तान अहमद सिद्दीकी, एसडीएम सदर ओजस्वी राज, एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।