फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM found flaws in inspection, reprimanded

मेरठ: डीएम को निरीक्षण में मिली खामियां, लगाई फटकार

Tue, 21 Feb 2023 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
DM found flaws in inspection, reprimanded
मवाना। मवाना बार एसोसिएशन तथा सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता जिलाधिकारी से मिले। मवाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने तहसील स्थित शौचालयों में व्याप्त गंदगी, पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने आदि की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा तथा तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया। व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई तथा एसडीएम को एक माह में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मवाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीबल्लभ एडवोकेट ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को बताया कि तहसील में दाखिल खारिज होने में बहुत अधिक समय लग रहा है। तहसील के पीछे की ओर चहारदीवारी टूटी होने के कारण शाम होते ही असामाजिक तत्व तहसील परिसर में आ जाते हैं और गदंगी फैलाते हैं। पेयजल की उचित व्यवस्था तहसील परिसर में नहीं है। शौचालय गंदे हैं या उन पर ताले लगे हैं। तहसील में रात के समय लाइट की व्यवस्था नहीं है। पुलिस पिकेट भी नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मौके पर शौचालय व चहारदीवारी देखी। उन्होंने एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण किया। तहसीलदार कोर्ट में पेशगार टी शर्ट जैकेट पहने मिले। जिस पर उन्हें डांट लगाई। रजिस्टर आदि ठीक नहीं मिले। उन्होंने लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए। साथ ही आदेश दिया कि एटीएम प्रशासन सभी न्यायालयों का निरीक्षण कर लंबित मुकदमों की जानकारी एकत्र करने को कहा। आरआई आफिस पहुंचे। वहां समय से विरासत दर्ज करने के आदेश दिए। कंप्यूटर कक्ष में पहुंचकर एसडीएम से खसरा खतौनी में सही नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए। बीआरसी कार्यालय पहुंचे। बेतरतीब पड़ी फाइलों को देख नाराजगी जताते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील की व्यवस्था एक माह में सुधारने के आदेश एसडीएम को दिए। कहा कि एक माह बाद फिर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed