Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM and SSP stuck in a traffic jam near Makhdumpur bus stand

Meerut News: मखदूमपुर बस अड्डे के पास जाम में फंसे डीएम और एसएसपी

Tue, 10 Nov 2026 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP stuck in a traffic jam near Makhdumpur bus stand
त्यौहारों के मददेनजर मुख्य मार्ग पर थाने के पास लगे जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार। (मवाना)
- पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ने से मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंगलवार को मुख्य मार्ग पर पूरे दिन वाहनों के पहिए थमे रहे, जिससे आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, गंगा मेले की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे डीएम व एसएसपी को भी मखदूमपुर बस स्टैंड के पास जाम से दो-चार होना पड़ा। लगभग पांच मिनट तक दोनों अधिकारियों के वाहन जाम में फंसे रहे।
मंगलवार को स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब मखदूमपुर गंगा मेले की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस का काफिला भी जाम में फंस गया। मखदूमपुर बस अड्डे के समीप लगे भारी जाम में दोनों उच्च अधिकारियों के वाहन फंस गए।
विज्ञापन

अधिकारियों के जाम में फंसने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यातायात कर्मियों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी जद्दोजहद और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया और अधिकारियों के वाहनों को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया। त्योहारों के सीजन में मुख्य मार्गों पर लगातार लग रहे इस जाम से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन को यातायात के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि आम जनता को जाम से राहत मिल सके।

त्यौहारों के मददेनजर मुख्य मार्ग पर थाने के पास लगे जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार। (मवाना)

त्यौहारों के मददेनजर मुख्य मार्ग पर थाने के पास लगे जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed