फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DJ found under the seat of a car fitted with a hooter, challan of Rs 19 thousand

हूटर लगी कार की सीट के नीचे मिला डीजे, 19 हजार रुपये का चालान

Fri, 30 May 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
DJ found under the seat of a car fitted with a hooter, challan of Rs 19 thousand
मेरठ। बेगमपुल पर शीशों पर काली फिल्म चढ़ी और हूटर लगी ब्रेजा कार पुलिस ने रोक ली। चालक ने गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा के काफिले की कार बताकर पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब करने का प्रयास किया। गाड़ी की सीट के नीचे पूरा डीजे मिला। पुलिस ने 19 हजार का चालान काटकर गाड़ी सीज कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा यातायात पुलिस की टीम के साथ बेगमपुल पर गलत साइड में दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से काली फिल्म चढ़ी हुई ब्रेजा कार हूटर बजाते हुए रुड़की की तरफ जा रही थी। पुलिसकर्मियों ने बेगमपुल पर कार रोकने का इशारा किया। कार चालक पुलिसकर्मियों के इशारे को अनदेखा कर चलता रहा। कुछ दूर आगे यातायात पुलिस ने कार रोक ली। कार को बुलंदशहर के शेरपुर निवासी कपिल चला रहा था। कपिल ने कार गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा के काफिले में चलने की बात कहते हुए पुलिसकर्मियों पर रौब गालिब किया। उसके बाद महेश शर्मा से फोन मिलाकर बात करने के लिए कहा। टीआई विनय शाही ने पुलिस टीम के साथ कार की अंदर से तलाशी ली। कार की सीट के नीचे डीजे लगा हुआ था। कार विकल निवासी शेरपुर बुलंदशहर के नाम पर है। पुलिस ने 19 हजार का चालान काटते हुए कार सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed