फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diwali festival celebrated with harmony in Naval Vihar

Meerut News: दयानंद धरती से गुजरात की, चमका किरण बन के प्रभात की

Sun, 12 Oct 2025 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Diwali festival celebrated with harmony in Naval Vihar
आर्य समाज आदर्शनगर श्रद्धापुरी का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज आदर्शनगर श्रद्धापुरी का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देवयज्ञ से हुआ। आचार्य गोपाल शास्त्री के ब्रह्मत्व में यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। यज्ञ की पवित्र अग्नि और मंत्रोच्चार ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में आर्य जगत के प्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित नरेश निर्मल ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका भजन दयानंद धरती से गुजरात की, चमका किरण बन के प्रभात की ने सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। मुख्य वक्ता आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने यज्ञ का महत्व और जीवन में उपयोगिता विषय पर जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वामी चंद्रदेव ने अपनी मनोरंजक शैली में यज्ञ को जीवन में धारण करने का संदेश दिया। राजेश सेठी ने यज्ञ को संसार की नाभि बताते हुए कहा कि पारिवारिक यज्ञ से सभी कष्टों और दुखों का निवारण संभव है। कार्यक्रम का संचालन सोहनवीर आर्य ने किया। इस अवसर पर यशपाल करेद्र, मुनि सुशील बंसल, रविंद्र सिंह, अशोक सुधाकर, सूरजपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अनिल सोम, चंद्रवीर सिंह, रामपाल सिंह, प्रीति सेठी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed