दीपावली के त्योहार के लिए बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। दीपोत्सव से पूर्व बाजार चांदी के गिफ्ट आइटम से जगमगा रहा है। बाजार में हर तरफ चांदी के लक्ष्मी गणेश, सिक्के खनक रहे हैं। दीपावली पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश से पूजा करना शुभ माना जाता है। चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की त्योहार पर सर्वाधिक खरीदारी होती है। ग्राहकों के बजट के अनुसार हर प्रकार की गुणवत्ता पूर्ण आइटम बाजार में उपलब्ध हैं।
दीपावली 2021: चांदी के लक्ष्मी-गणेश से करें पूजन, बरसेगी लक्ष्मी
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के तुरंत बाद विवाह सीजन आरंभ हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्वर इलेक्ट्रोफोर्मिंग से बनाए लक्ष्मी-गणेश
इस बार सिल्वर इलेक्ट्रोफोर्मिंग से बनाए गए लक्ष्मी-गणेश सर्वाधिक पसंद किए जा रहे हैं। इसे तैयार करने के लिए खांचा कंप्यूटर से तैयार किया जाता है। खांचे में 100 प्रतिशत शुद्ध चांदी को भर दिया जाता है। खांचा गलाकर हटाने के बाद मूर्ति का स्वरूप आ जाता है।
पॉलिश के बाद मूर्ति तैयार हो जाती है। आबू प्लाजा भगत ज्वेलर्स के संचालक आकाश मांगलिक ने बताया कि लक्ष्मी गणेश जी के मीनाकारी वाले सिक्के सर्वाधिक पसंद किए जा रहे हैं। आगरा की कंपनी ने इस तरह के सिक्के लांच किए हैं।
चांदी के गिफ्ट आइटम
लक्ष्मी गणेश : 3 हजार से 25 हजार तक
चांदी का सिक्का (लक्ष्मी गणेश) : 400 से 7 हजार रुपये
पुराना सिक्का : 820 रुपये
चांदी के 5 बर्तन का सेट : 20 हजार से 50 हजार तक
चांदी के दीपक : 1100 से 3500 तक
लुटिया : 3500 से 25 हजार तक
चांदी की ट्रे : 21 हजार से 80 हजार तक
मंदिर की घंटी : 3 हजार से 5 हजार तक
सोना व चांदी का रेट
चांदी :
65,450
प्रति किलो
सोने का रेट
49,600
प्रति दस ग्राम