{"_id":"59af89bc4f1c1b91078b480d","slug":"divorce-divorce-divorce-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक... तलाक... तलाक... बोलकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक... तलाक... तलाक... बोलकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक बोलकर घर से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना/झिंझाना (शामली) में तलाक के नाम पर महिलाओं का उत्पीड़न बंद नहीं हो रहा है। ताजा मामला चौसाना गांव का है। वहां रहने वाली विवाहिता को पति ने तीन बार तलाक कहा और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने चौसाना चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़िता शहनाज का कहना है कि उसका निकाह पांच साल पूर्व चौसाना निवासी महबूब के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते थे। अक्सर उसके साथ गाली गलौज तथा मारपीट की जाती थी। शहनाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को पति ने उससे तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहा और घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने तलाक को लेकर कोर्ट का निर्णय मानने से भी इंकार कर दिया। उसकी सास, जेठ और अन्य लोगों ने भी कह दिया कि अब तलाक हो गया है, तुम्हारा इस घर से कोई वास्ता नहीं है। मंगलवार को पीड़िता ने चौसाना चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी पति तथा ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की मदद की जाएगी तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/