फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   divider se takraai car

कार बनी आग का गोला, मची चीख-पुकार, चार लोग झुलसे

Sat, 10 Feb 2018 11:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 10 Feb 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
divider se takraai car
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हाइवे पर वलीदपुर गांव के पास हुए हादसे में डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। कार लॉक होने से उसमें सवार चार लोग आग में घिर गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। बाद में टोल कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें मोदीपुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से और दो मामूली रूप से झुलस गए। कार सवार लोग तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब सवा पांच बजे रिटज कार में चार लोग कंकरखेड़ा से जानसठ के तनहेडा गांव जा रहे थे। वलीदपुर गांव के पास तेजगति के कारण उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसमें कार सवारों ने कोहराम मच गया। कार लॉक हो जाने के कारण उन्होंने शीशे तोड़कर शोर मचाया। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हे बाहर निकाला ओर सूचना टोलवे कंपनी के कर्मचारियों को दी। सूचना पर रूट आपरेशन मैनेजर आरपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल शशांक (40), राहुल (35), उसकी मां संगीता और रिश्तेदार चंद्रदेव को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। आग में शशांक और राहुल ज्यादा झुलसे हैं। कार में लगी आग को टोलवे कंपनी के कर्मचारियों ने बुझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed