{"_id":"6001de678ebc3e31d7010c78","slug":"disturbance-in-district-administration-increased-precaution-in-the-area-meerut-news-mrt520690847","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन में मचा हड़कंप, इलाके में बढ़ाई ऐहतियात
मुजफ्फरनगर। जिले के गांव कुतुबपुर में मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। आनन-फानन में रात्रि में ही डीएम ने पशु चिकित्सा विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की बैठक बुला ली है, साथ ही पूरे क्षेत्र को कवर किया जा रहा है। वन विभाग ने भी हैदरपुर वेटलैंड को शनिवार से पयर्टकों के लिए बंद कर दिया है, साथ ही वहां भी निगरानी बड़ा दी गई है। यहां पर इन दिनों प्रवासी पक्षी डेरा डाले हुए हैं, जिन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग हैदरपुर वेटलैंड पहुंचते हैं।
गांव कुतुबपुर में बुधवार की शाम कुछ कौवे बेहोश होकर गिरने लगे थे, इनमें तीन कौवे गांव के कब्रिस्तान में मृत मिले थे। आठ कौवे गांव में ही एक स्थान पर गिर गए और कुछ देर में मर गए। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी थी। रात्रि में ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। शुरूआत में प्रशासन ने कौवों की ठंड से मौत होने की बात कही थी। साथ ही बर्ड फ्लू की आशंका के चलते मृत कौवों से लिए गए सैंपल भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान बरेली भेजे गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मृत कौवों में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिलने की पुष्टि हुई है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि बरेली की रिपोर्ट मिल गई है। कौवों मेें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू को लेकर सरकार की जो गाइड लाइन है, उसका पालन किया जाएगा। पूरे क्षेत्र को कवर्ड किया जाएगा, जिससे यह बीमारी न फैले। उन्होंने रात में ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुला ली है।