फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Panchayat's bulldozer will run under the supervision of SDM

Meerut News: एसडीएम की निगरानी में चलेगा जिला पंचायत का बुलडोजर

Tue, 04 Mar 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat's bulldozer will run under the supervision of SDM
मेरठ। देहात में बगैर नक्शा पास कराए विकसित की जा रही काॅलोनियों पर जिला पंचायत का बुलडोजर चलेगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने उप जिलाधिकारी को अभियान की तिथि निर्धारित करने के लिए पत्र लिखा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में बगैर नक्शा पास कराए बनाए गए भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए हैं। सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वह न्यायालय के आदेशानुसार बगैर नक्शा पास के किए जा रहे निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करें। निर्णय लिया गया कि अवैध काॅलोनियों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में चलेगी। जिला पंचायत प्रशासन ने देहात में खजूरी समेत आधा दर्जन गांवों में विकसित की जा रही सभी अवैध कालोनियों को चिह्नित किया। इन कालोनियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा का कहना है कि एसडीएम सरधना और मवाना को पत्र लिखा गया है। उन्हीं के नेतृत्व में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रयास है कि होली के त्योहार से पहले अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed