{"_id":"67c761e5186c2ba7890437c1","slug":"district-panchayats-bulldozer-ran-on-two-illegal-colonies-in-khajuri-meerut-news-c-14-1-mrt1005-798273-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खजूरी में दो अवैध काॅलोनियों पर चला जिला पंचायत का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खजूरी में दो अवैध काॅलोनियों पर चला जिला पंचायत का बुलडोजर
विज्ञापन
किला परीक्षितगढ़ रोड पर खजूरी में अवैध कॉलोनीयों पर चला जिला पंचायत का बुलडोजर
- 1.30 लाख वर्ग मीटर में अवैध रुप से विकसित की जा रही थी स्मार्ट सिटी और डिफेंस काॅलोनी
- गेट, कार्यालय और सड़कों को उखाड़ा, माछरा, अन्य स्थानों पर भी चलेगा अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर गांव खजूरी के जंगल में 1.30 लाख वर्ग मीटर में विकसित की जा रहीं दो अवैध काॅलोनियों पर मंगलवार को जिला पंचायत का बुलडोजर चल गया। एसडीएम मवाना और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के नेतृत्व में टीम के पहुंचते ही काॅलोनाइजर भाग खड़े हुए। जिला पंचायत अब जल्द गढ़ रोड के माछरा, हसनपुर, भटीपुरा और जानी व रोहटा रोड पर विकसित की जा रहीं अवैध कालोनियों पर भी बुलडोजर चलाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला पंचायत ने अवैध काॅलोनियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मंगलवार को एसडीएम मवाना प्रतीक्षा सिंह, जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा, किला परीक्षितगढ़ पुलिस जेसीबी लेकर खजूरी में 55 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही डिफेंस काॅलोनी और 75 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही स्मार्ट काॅलोनी पर पहुंचे। अधिकारी व पुलिस को देखकर काॅलोनाइजर भाग खड़े हुए। टीम ने दोनों ही अवैध काॅलोनियों पर बुलडोजर चलाकर सड़क, दीवार, गेट और कार्यालय ध्वस्त कर दिए। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लग गई। टीम में जिला पंचायत के अभियंता मुकेश कुमार, आशीष कुमार, सूबेदार खान, योगेश, कुलवंत सिंह आदि रहे।
नोटिस के बावजूद पास नहीं कराया नक्शा
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा ने बताया कि खजूरी में आदिल सैफी, शान सैफी, अशोक त्यागी बगैर मानचित्र पास कराए स्मार्ट सिटी और डिफेंस काॅलोनी के नाम से काॅलोनी विकसित कर रहे थे। इनको कई बार नोटिस देकर नक्शा पास कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन नक्शा पास नहीं कराया गया। अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।