फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : रालोद अपना गढ़ बचाने में रहा कामयाब, जयंत चौधरी- बोले ये सत्य और लोकतंत्र की जीत

Sun, 04 Jul 2021 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Jul 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Election: RLD was successful in saving its stronghold, Jayant Chaudhary say this is the victory of truth and democracy
ममता जयकिशो- रालोद - फोटो : amar ujala

बागपत जिला पंचायत चुनाव अध्यक्ष चुनाव में एक बार फिर रालोद का दबदबा कायम रहा। रालोद प्रत्याशी ममता देवी ने भाजपा की बबली देवी को पांच वोट से शिकस्त देकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा किया। ममता देवी को कुल 20 वोट में से 12 वोट मिली। बबली देवी के पक्ष में महज सात सदस्यों ने मतदान किया। एक वोट निरस्त हो गई। रालोद प्रत्याशी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पुलिस को कलक्ट्रेट के सामने से भीड़ हटाने को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर घंटों तक जाम लगा रहा।



प्रशासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए थे। कलक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। 11 बजे से तीन बजे तक मतदान का समय था। रालोद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता देवी अन्य सदस्यों के साथ सुबह करीब साढ़े दस बजे ही कलक्ट्रेट पहुंच गई। मतदान के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। इसके बाद रालोद व सपा के सदस्यों का आना लगातार जारी रहा।

District Panchayat President Election: RLD was successful in saving its stronghold, Jayant Chaudhary say this is the victory of truth and democracy
ममता जयकिशो- रालोद - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रत्याशी बबली देवी अपने पक्ष के सदस्यों के साथ करीब 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंची। करीब ढाई बजे तक सभी 20 सदस्य मतदान कर चुके थे। मतदान के दौरान बड़ी संख्या में रालोद और सपा नेता कलक्ट्रेट के बाहर एकत्र थे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तीन बजे मतगणना प्रारंभ हुई तो रालोद व सपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी के साथ आतिशबाजी भी की गई। कप्तान अभिषेक सिंह को खुद आगे आकर भीड़ वहां से हटवानी पड़ी। करीब आधा घंटे में ही रिजल्ट आ गया।

रालोद की ममता देवी को विजयी घोषित कर दी गई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विजय जुलूस के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं ममता देवी और उनके पति जयकिशोर को कार्यकर्ता पहले कलक्ट्रेट से गौरीपुर मोड़ लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें जिला पंचायत कार्यालय ले जाया गया। उन्होंने चुनाव में जीत पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया।

District Panchayat President Election: RLD was successful in saving its stronghold, Jayant Chaudhary say this is the victory of truth and democracy
ममता जयकिशो- रालोद - फोटो : amar ujala
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पल-पल की जानकारी लेते रहे। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कई बार फोन करके हालात के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी हिम्मत और अनुशासन के साथ डटे रहें। जीत लोकतंत्र की होगी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में भी सभी वर्गों को लेकर चलना है।

रालोद कार्यकर्ता संगठित होकर काम करेंगे। ये समाज के हर वर्ग की शानदार जीत है। अध्यक्ष पद के चुनाव का नतीजा आने पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि बागपत में जनता ने लगातार नैतिक दबाव बनाकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मनमानी नहीं होने दी। उम्मीद है जिले में विकास की गति तेज होगी। उन्होंने ममता देवी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह सत्य और लोकतंत्र की जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
District Panchayat President Election: RLD was successful in saving its stronghold, Jayant Chaudhary say this is the victory of truth and democracy
ममता जयकिशो- रालोद - फोटो : amar ujala
भाजपा ने मतदान से पहले डाले हथियार
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का नतीजा भाजपा पहले ही भांप गई थी। जिसके चलते मतदान के लिए एजेंट नहीं बनाया। जबकि रालोद प्रत्याशी ममता देवी और चीफ एजेंट बसंत तोमर सुबह से ही जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। भाजपा के कई सदस्य कलक्ट्रेट परिसर में ही मौजूद रहे। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य मतदान करने के बाद ज्यादा देर वहां नहीं रुके।

आंदोलन की वजह से हम चुनाव हारे हैं। निर्दलीय सदस्यों ने हमें आश्वासन दिया था, लेकिन वोट नहीं दी। हमने कोई जोड़तोड़ की राजनीति नहीं की। चुनाव में पार्टी का हमें पूरा सहयोग मिला है। - बबली देवी, भाजपा प्रत्याशी।
विज्ञापन
District Panchayat President Election: RLD was successful in saving its stronghold, Jayant Chaudhary say this is the victory of truth and democracy
ममता जयकिशो- रालोद - फोटो : amar ujala
यह जीत बागपत की जनता की जीत है। लोकतंत्र की जीत है। मुझे हराने के लिए काफी षडयंत्र रचे गए। जनता का जबरदस्त समर्थन और सहयोग प्राप्त हुआ है। जिलेभर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। - ममता देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed