{"_id":"60daefe48ebc3e7cec174357","slug":"up-zila-panchayat-election-the-administration-returned-the-nomination-of-rld-candidate-mamta-through-a-fake-woman-in-baghpat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ा खेल: अज्ञात महिला वापस ले गई रालोद प्रत्याशी का नामांकन, कलक्ट्रेट पर जमकर बवाल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खेल: अज्ञात महिला वापस ले गई रालोद प्रत्याशी का नामांकन, कलक्ट्रेट पर जमकर बवाल, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Jun 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बागपत में कलक्ट्रेट पर हंगामा करते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन वापसी के आखिरी दिन बागपत में बड़ा खेल हो गया। रालोद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन ने फर्जी महिला को बुलाकर रालोद की प्रत्याशी ममता का नामांकन वापस करा दिया है। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। उधर, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी दिल्ली से बागपत के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं कलक्ट्रेट पर रालोद कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया और उन्होंने हंगामा करते हुए जमकर बवाल किया। रालोद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन ने ऐसा करके लोकतंत्र की हत्या की है। रालोद कार्यकर्ता नामांकन वापस की मांग को लेकर जमकर हंगामा कर रहे हैं।
वहीं रालोद कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि ममता तो राजस्थान में हैं। कोई और महिला उनके नाम पर उनका पर्चा वापस ले गई है। रालोद विधायक और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में हंगामा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो हंगामा जारी रहेगा।
2 of 5
बागपत में रालोद कार्यकर्ताओं ने शुरू किया बवाल।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता और ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंच गए हैं। उनकी मांग है कि फर्जी तरीके से लिया गया नामांकन वापस किया जाए, नहीं तो धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं किया जाएगा।
3 of 5
राजस्थान में अपने पति के साथ ममता।
- फोटो : amar ujala
उधर, रालोद कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ममता अपने पति के साथ राजस्थान में हैं। उनका कहना है कि जब ममता बागपत में हैं ही नहीं तो उन्होंने नामांकन वापस कैसे ले लिया। यही नहीं वायरल वीडियो में ममता के पति जयकिशोर सरकार से आपील करते हुए कह रहे हैं कि अगर नामांकन वापस नहीं लिया गया तो वे परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बागपत में कलक्ट्रेट पर हंगामा करते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
पहले भी हो चुका राजनीतिक उलटफेर
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में शनिवार को नामांकन से पूर्व बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला था। रालोद की प्रत्याशी ममता ने सवेरे ही भाजपा का दामन थाम लिया। सांसद के साथ सोशल मीडिया पर उनके फोटो वायरल हुए तो रालोद नेतृत्व सकते में आ गया था। इससे विपक्ष के पास कोई प्रत्याशी नहीं रह गया। किरकरी से बचने के लिए रालोद नेता पूरी ताकत के साथ डैमेज कंट्रोल में जुट गए। चंद घंटे बाद ही ममता अपने पति जयकिशोर के साथ रालोद के जिला कार्यालय पहुंच गईं।
विज्ञापन
5 of 5
बागपत में पार्टी कार्यालय में रोते रालोद प्रत्याशी ममता के पति।
- फोटो : amar ujala
इससे पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई बबली देवी ने नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ हाल ही में सपा से निष्कासित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।