{"_id":"69aedad64c548de7da0e7c6a","slug":"district-panchayat-president-congratulated-harsh-nehra-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111600-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हर्ष नेहरा को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हर्ष नेहरा को जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी बधाई
Mon, 09 Mar 2026 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी किसान अजय के पुत्र हर्ष नेहरा के संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 74वीं रैंक प्राप्त करने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रविवार को मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने उनके आवास पहुंचकर परिवार को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान गौरव चौधरी ने हर्ष नेहरा की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हासिल की गई यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने परिवार के साथ खुशियों के पल साझा किए। उन्होंने हर्ष के परिजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके परिवार द्वारा दिए गए अच्छे संस्कार और अनुशासन का ही परिणाम है कि हर्ष ने यह मुकाम हासिल किया है।