फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Panchayat elections: BSP hurt by defection should not spoil the game of SP-RLD

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: बसपा न बिगाड़ दे भाजपा और सपा-रालोद का खेल, अब बन रहा ये गणित

Tue, 08 Jun 2021 09:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 08 Jun 2021 09:13 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। लेकिन अब बसपा इन दोनों का खेल बिगाड़ सकती है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
District Panchayat elections: BSP hurt by defection should not spoil the game of SP-RLD
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जिला पंचायत चुनाव की तिथि भले ही घोषित नहीं हुई है लेकिन, सत्ताधारी भाजपा के साथ ही सपा-रालोद ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। इस सबके बीच सबसे बड़े दल के रूप में उभरी बसपा का रुख सबसे अहम हो गया है। जिला पंचायत सदस्य सलोनी गुर्जर के दलबदल से बसपा आहत है। हालांकि कोई भी बसपा नेता स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बोल रहा है। उनका कहना है कि पूरा मामला हाईकमान के पाले में है। वहां से जो भी निर्देश होगा, उसी पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में बसपा के सर्वाधिक नौ सदस्य विजयी हुए हैं। सपा के सात और रालोद के छह-छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सत्ताधारी पार्टी को हराने के लिए सपा-बसपा और रालोद ने संयुक्त प्रत्याशी खड़ा करने की रणनीति बनाई थी लेकिन, सपा ने वार्ड नंबर छह से निर्वाचित सदस्य सलोनी को तोड़कर न केवल प्रत्याशी घोषित कर दिया, बल्कि सपा की सदस्यता भी दिला दी। इससे बसपा तिलमिलाई हुई है और इसे सपा का धोखा करार दे रही है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव का कहना है कि भाजपा के खिलाफ संयुक्त प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की बात हुई थी लेकिन, सपा ने सलोनी को पार्टी ज्वॉइन कराकर प्रत्याशी घोषित कर पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। पूरे घटनाक्रम से हाईकमान अवगत है। पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा करने की संभावना तलाशने के साथ ही पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। हाईकमान का जो भी निर्देश होगा, उसके अनुसार ही जिला संगठन काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि बसपा हाईकमान की तरफ से भी सपा से दूरी बनाने के संकेत मिले हैं। बसपा का अगर यही रुख रहता है तो भाजपा के साथ ही सपा-रालोद की चुनौती बढ़ेगी। उसे अपना प्रत्याशी जिताने के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed