मवाना। गांव मवाना खुर्द के निकट निर्माणाधीन कोर्ट परिसर का शनिवार को जिला जज अनुपम कुमार, एडीजे फर्स्ट अचल नारायण सकलानी, सीजेएम मेरठ नीरज कुशवाहा के साथ मवाना खुर्द में निर्माणाधीन कोर्ट परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कोर्ट परिसर का प्रस्तावित नक्शा, आवासीय परिसर, अधिवक्ता चैंबर स्थल, पार्किंग स्थल, कैंटीन स्थान आदि का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन कोर्ट परिसर में चार न्यायालय प्रस्तावित हैं जिसमें सीनियर डिविजन, जूनियर डिविजन, दो एडीजे न्यायालय बनेंगे। इसके अतिरिक्त न्यायालय क्षेत्र में रहने वाले मजिस्ट्रेट व अन्य कर्मचारियों के लिए आवास पार्किंग, एक बैडमिंटन कोर्ट का भी निर्माण किया गया है। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।