फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District hospital doctor accused of indecent behavior with a girl

Meerut News: जिला अस्पताल के कर्मचारी पर युवती से अश्लील हरकत का आरोप

Tue, 26 May 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
District hospital doctor accused of indecent behavior with a girl
पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मचारी पर 21 मई को इलाज के नाम पर युवती से अश्लील हरकत करने का आरोप है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने देहली गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 21 मई को वह अपनी बेटी को दवाई दिलाने के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल में मौजूद एक कर्मचारी ने उनकी बेटी से बीमारी के बारे में जानकारी ली और चेकअप के बहाने उसे अंदर बुला लिया। आरोप है कि उस समय पिता को बाहर ही रोक दिया गया। पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद जब उनकी बेटी बाहर आई तो वह डरी-सहमी हुई थी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

बाद में घर पहुंचने पर जब परिजनों ने दोबारा उससे बात की तो युवती ने बताया कि अंदर मौजूद कर्मचारी ने चेकअप के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की है। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने और दवाई न देने की धमकी भी दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में आक्रोश फैल गया। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उस दौरान कौन कर्मचारी ओपीडी में था, उसकी पहचान की जा रही है। जिला अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। आरोपी चिकित्सक नहीं है स्वास्थ्य कर्मचारी है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed