फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Distribution of blankets at an old age home on Dr. Ashok Tyagi's birth anniversary.

Meerut News: डाॅ. अशोक त्यागी की जयंती पर वृद्धाश्रम में कंबल का वितरण

Fri, 02 Oct 2026 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Distribution of blankets at an old age home on Dr. Ashok Tyagi's birth anniversary.
माछरा। चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज और माछरा डिग्री कॉलेज के प्रबंधक और सचिव तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत डॉ. अशोक त्यागी की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र अमित त्यागी उर्फ चुनमुन ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल व कंबल वितरित किए। उन्होंने अपने पिता को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। अमित त्यागी ने कहा कि उनके पिता दिवंगत डॉ. अशोक त्यागी लंबे समय राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाई तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली तथा शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने निरंतर कार्य किया। वहीं फल और कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस दौरान किशोर त्यागी, अमित त्यागी, अर्नब त्यागी, आलोक शर्मा, विराट, जयवीर सिंह, सतेंद्र कुमार आदि परिवारजन साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed