{"_id":"6aa177484b76604dce09c2b2","slug":"distressed-by-domestic-discord-a-young-man-took-his-own-life-by-consuming-a-poisonous-substance-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113538-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घरेलू कलह से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन
- कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था, परिवार में पहले पिता और बहन भी कर चुके हैं आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के मोहल्ला आहाता इसाईयान में बुधवार दोपहर घरेलू कलह से परेशान युवक विल्सन उर्फ काका ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
मोहल्ला आहाता इसाईयान निवासी लहजो का बड़ा पुत्र विल्सन उर्फ काका (35) पिछले कुछ दिनों से घरेलू कलह के चलते तनाव में बताया जा रहा था। बुधवार दोपहर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विल्सन की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि विल्सन के परिवार में इससे पहले उसकी बहन और पिता की भी जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो चुकी है। परिवार में तीसरी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विल्सन के इस कदम से परिजन भी स्तब्ध हैं। पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -