फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disputed comment on Gandhi in Gurjjar Rally, demands five seats for Lok Sabha election 2019

यूपी: अधिकार रैली में महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी, राम और हनुमान को बताया 'गुर्जर'

Sun, 13 Jan 2019 06:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Jan 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Disputed comment on Gandhi in Gurjjar Rally, demands five seats for Lok Sabha election 2019
हनुमान जी

यूपी के मेरठ में नौचंदी मैदान में आज रविवार को गुर्जर अधिकार रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान मुखिया गुर्जर ने महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजों के पिट्ठू थे। 

विज्ञापन


रविवार को गुर्जर अधिकार रैली में कहा गया कि गांधी जी अंग्रेजों के पिटठू थे और अंग्रेजों की दलाली करते थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते तो सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनते और सरदार भगतसिंह को फांसी नहीं होती। इस दौरान गुर्जर समाज ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच सीटों की मांग भी की। यही नहीं मुखिया गुर्जर ने हनुमान जी की जाति पर चर्चा करते हुए राम व हनुमान जी को गुर्जर बिरादरी का बताया।
विज्ञापन


इस रैली में जम्मू कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान आदि जिलों से गुर्जर समाज के लोग पहुंचे। रैली के दौरान मुख्य मांगों में भारतीय सेना में गुर्जर रेजीमेंट की स्थापना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों को दिल्ली में शामिल कर ग्रेटर दिल्ली का निर्माण, मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का नाम कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर करने, लोकसभा चुनाव में गुर्जर समाज को पांच टिकट देने, समाज को अति पिछड़े वर्ग के तहत पांच प्रतिशत आरक्षण देने, जेवर हवाई अड्डे का नाम सम्राट मिहिर भोज करने आदि को अधिकार रैली के माध्यम से सरकार के सामने रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed