फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over the CHC in-charge's post resolved after 16 days.

Meerut News: 16 दिन बाद थमा सीएचसी की प्रभारी की कुर्सी का विवाद

Thu, 17 Sep 2026 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Dispute over the CHC in-charge's post resolved after 16 days.
सरूरपुर। सीएससी में प्रभारी का चार्ज लेते डॉ. अश्वनी कुमार।संवाद
डॉक्टर राधो सिंह ने छोड़ा चार्ज, डॉ. अश्वनी कुमार ने पदभार संभालकर काम शुरू किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सीएचसी सरूरपुर में प्रभारी पद को लेकर 16 दिनों से चल रही खींचतान पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया। एक सितंबर तबादला आदेश जारी होने के 16 दिन बाद
डॉ. राघो सिंह ने बृहस्पतिवार को सीएचसी प्रभारी का कार्यभार छोड़ दिया। इसके बाद डॉ. अश्वनी कुमार ने सीएचसी प्रभारी का चार्ज संभाल लिया।
सीएमओ ने एक सितंबर को आदेश जारी कर सीएचसी सरूरपुर के प्रभारी डॉ. राघो सिंह का स्थानांतरण हेल्थ सेंटर कैंट के लिए कर दिया था।उनके स्थान पर डॉ. अश्वनी कुमार को सीएचसी सरूरपुर का नया प्रभारी बनाया था। आदेश जारी होने के बाद भी डॉ. राघो सिंह ने कार्यभार नहीं छोड़ा था, जिसके चलते नए प्रभारी के चार्ज संभालने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। 9 सितंबर को डॉ. अश्वनी कुमार ने सीएमओ को सहमति पत्र सौंपा। उन्होंने सीएचसी सरूरपुर के प्रभारी पद का कार्यभार संभालने पर अपनी सहमति जताई थी। अगले दिन 10 सितंबर को सीएमओ ने उनकी सहमति को स्वीकृति प्रदान करते हुए डॉ. अश्वनी कुमार को प्रभारी का चार्ज संभालने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इसके बावजूद कार्यभार हस्तांतरण नहीं हो सका और मामला लगातार चर्चा में बना रहा। ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने भी सीएमओ से डॉ. राघो सिंह की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को डॉ. राघो सिंह द्वारा कार्यभार छोड़ने के बाद डॉ. अश्वनी कुमार ने औपचारिक रूप से प्रभारी पद संभाल लिया। डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि सीएचसी में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। चिकित्सकों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति, मरीजों को समय से उपचार, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, जांच सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अश्वनी कुमार के कार्यभार संभालने के बाद 16 दिन से चल रहा प्रभारी पद का विवाद फिलहाल समाप्त हो गया है। अब सीएचसी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की चुनौती नए प्रभारी के सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed