फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over bullet hitting car in Meerut, cloth merchant shot dead

UP: कार से बुलेट टकराने पर विवाद... सरेराह कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या; कई राउंड फायरिंग से दहशत

Sun, 23 Jun 2024 03:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jun 2024 03:03 PM IST
सार

मेरठ में कार से बुलेट टकराने पर विवाद हो गया। इस पर सरेराह कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई राउंड फायरिंग होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन
Dispute over bullet hitting car in Meerut, cloth merchant shot dead
murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम कार से बुलेट टकराने के विवाद में कपड़ा कारोबारी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई राउंड फायरिंग होने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अनीस मलिक पुत्र यासीन मलिक कपड़े का कारोबार करता था। शनिवार शाम वह अपने चचेरे भाई फुरकान के साथ कार से कहीं जा रहा था। रास्ते में उनकी कार पड़ोसी इमरान मलिक पुत्र इरशाद मलिक की बुलेट से टकरा गई। इसे लेकर इमरान और अनीस के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि इमरान ने अपने साथी रिजवान, आरिफ, साद और फुरकान को मौके पर बुला लिया। इन लोगों ने अनीस और फुरकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली अनीस की आंख में जा लगी। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सरेराह कई राउंड फायरिंग होने से लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अनीस के परिजन उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने अनीस को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। परिजन एकत्र होकर लोहिया नगर थाने पहुंच गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। 

देर रात करीब 12 बजे तक परिजनों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। थाने पर हंगामा जारी था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अनीस के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां है। परिजनों को अनीस की हत्या की खबर मिली तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी रोते हुए बेसुध हो गई। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed