फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute between RLD and BJP leaders front of DM in Baghpat

डीएम के सामने रालोद और भाजपा नेताओं में नोकझोंक, ये था मामला

Thu, 18 Jul 2019 09:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jul 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Dispute between RLD and BJP leaders front of DM in Baghpat
डीएम ऑफिस में रालोद और भाजपा नेताओं के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए डीएम शकुंतला गौतम से मिलने पहुंचे रालोद और भाजपा नेता आपस में ही नोकझोंक करने लगे। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाया। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने इस पर नाराजगी जताई। यह मामला यूपी के बागपत जिले का है।

विज्ञापन


गुरुवार को छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी चौगामा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या लेकर किसानों के साथ डीएम शकुंतला गौतम से मिलने पहुंचे। इस बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय भी डीएम ऑफिस में पहुंच गए। किसानों की समस्या बताने के बाद पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाया। इस पर यहां बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि डीएम कक्ष में वह किसानों को समस्याएं बताएं। इस प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों में गरमागर्मी हो गई। डीएम शकुंतला गौतम ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


वीरपाल राठी का कहना है कि वह किसानों की समस्या रख रहे थे। किसानों के सामने समस्या है, सरकार में अगर परेशानी है तो इस विषय में कहा ही जाएगा। चौगामा क्षेत्र के किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि किसानों की समस्या डीएम के समक्ष रखिए और अगर सरकार की बात करनी है तो डीएम ऑफिस के बाहर भी कर सकते हैं। उन्होंने गलत नहीं कहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed