फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute and assault allegations after tractor wheel splashes mud on clothes.

Meerut News: ट्रैक्टर के पहिए की छींट कपड़ों पर पड़ने पर विवाद, मारपीट का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Dispute and assault allegations after tractor wheel splashes mud on clothes.
पीड़ित ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। खेड़ा गांव में ट्रैक्टर के पहिए से कपड़ों पर छींट पड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। पीड़ित संदीप ने सतपाल, उसके बेटे ललित और पत्नी मनोरमा के खिलाफ मारपीट, ट्रैक्टर में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सरधना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
संदीप ने बताया कि रविवार शाम वह ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था। आरोप है कि सतपाल के घर के सामने पहुंचने पर ट्रैक्टर के पहिए से निकली छींट उसके कपड़ों पर पड़ गई। इस पर सतपाल ने ट्रैक्टर रुकवा लिया और अपने बेटे ललित व पत्नी मनोरमा को भी बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट की।
विज्ञापन

संदीप का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके आठ वर्षीय बेटे के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट के दौरान ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने के बाद उसे आरोपियों ने अपने घर में खड़ा कर लिया। पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed