फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disposal of two out of 44 complaints received during the resolution day

समाधान दिवस में आई 44 शिकायतों में दो का निस्तारण

Sun, 22 Jun 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Disposal of two out of 44 complaints received during the resolution day
सरधना। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्याएं सुनते अ​धिकारी। संवाद
सरधना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन, एसडीएम ने जनसमस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग को समाधान के लिए निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतों में से मात्र दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस को एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम दीक्षा जोशी, तहसीलदार रवि प्रजापति ने जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान राजस्व, चकबंदी, बिजली समेत 44 मामले आए। एडीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जन समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सीओ संजय कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार भूपेन्द्र कुमार, कुलवीर सिंह समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



एडीएम व एसपी देहात ने सुनी शिकायतें

मवाना। एडीएमएफ सूर्यकांत त्रिपाठी व एसपी देहात डाॅ. राकेश कुमार मिश्रा ने संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर केवल पांच का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहनपाल हस्तिनापुर ने नीचे दबे हैंडपंप को दूसरे स्थान पर लगवाए जाने, सुमित कुमार ने तालाब से अतिक्रमण हटवाने, शादाब मवाना ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने, जैतून किठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकांश शिकायतें भूमि के संबंध में थी। एडीएम व एसएसपी देहात ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 5 का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed