फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Displeasure over non-disclosure of incidents of theft

Meerut News: चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से रोष

Sun, 26 Feb 2023 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 26 Feb 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Displeasure over non-disclosure of incidents of theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। गांव इस्लामपुर घसौली में आधा दर्जन किराना की दुकान में हुई चोरी का खुलासा न होने से लोगों में रोष है। ग्रामीण गांव में पहरा देकर चोरों से अपनी सुरक्षा कर रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में बदमाशों ने गांव के ही यूसुफ, बालकिशन, शाकिब, फरमान, कामिल आदि दुकानदारों की किराना की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व कीमती सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि चोरी की घटना को 10 दिन बीत चुके हैं। पुलिस अभी तक बदमाशों का कोई भी सुराग नहीं लगा पाई। एक ही दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी दुकानदारों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार रात्रि में पुलिस गांव में गश्त नहीं करती, ग्रामीण रात में गांव में पहरा देकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, गांव गढ़ी दौलत में रिश्तेदारी में आए गांव भूरा निवासी अरशद की बाइक चोरी के मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एलम निवासी किसान विकास पंवार के खेत पर से गन्ना चोरी के मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। कांधला देहात की नई बस्ती में फैय्याज के बंद मकान में हुई लाखों रुपये के जेवरात व सामान की चोरी में भी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस ने चोरी की वारदात पर रिपोर्ट दर्ज की हुई है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस प्रयासरत है जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed