फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disha Scholarship Competition held at DPM School

Meerut News: डीपीएम स्कूल में हुई दिशा स्कॉलरशिप प्रतियोगिता

Mon, 21 Sep 2026 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Disha Scholarship Competition held at DPM School
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल की प्रतियोगिता का फोटो स्कूल प्रबंधन
कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग, परखी गई ज्ञान और तार्किक क्षमता
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बा स्थित डीपीएम पब्लिक स्कूल में सोमवार को अमर उजाला दिशा स्कॉलरशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की ज्ञान, तर्क और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता परखी गई।

विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौर में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करना जरूरी है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी क्षमता पहचानने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं। प्रधानाचार्य सैयद जिया मेहदी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित और योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में किसी प्रकार का पंजीकरण या परीक्षा शुल्क नहीं लिया गया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed