फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on the problems of farmers in the Panchayat of BKU Krantikari

Meerut News: भाकियू क्रांतिकारी की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन

Sun, 07 Jun 2026 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the problems of farmers in the Panchayat of BKU Krantikari
सरधना। गांव कपसाड़ में रविवार को भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की ओर से किसान पंचायत का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव कपसाड़ में रविवार को भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता मामचंद ने की। किसानों और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।
सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, गन्ना भुगतान, मजदूर हितों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। संचालन राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम ने किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज सोम, राष्ट्रीय सलाहकार यज्ञदत्त शर्मा, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष डॉ. संजय चौहान, मेरठ युवा जिलाध्यक्ष संगीत सिंह सोम और जिला सचिव बसंत सोम सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। संगठन का विस्तार करते हुए दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को सदस्यता दिलाई गई और विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया।
विज्ञापन

प्रमुख रूप से सुनील प्रधान, इंद्रजीत सिंह, धर्मपाल सिंह, संजय सोम, ब्रजमोहन सिंह, रवि ठाकुर, सुभाष सोम, अंकित सोम, आदित्य सोम, तरुण सोम, सोनू सोम, कुलदीप राजपूत, राहुल, सुखपाल सिंह, संजय शर्मा को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर संदीप सोम, अनिल कुमार, रविंद्र सिंह, रोहित सिंह, सलामे, संजीव सोम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed