फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on social solidarity and social brotherhood.

Meerut News: समाज की एकजुटता और सामाजिक भाईचारे पर चर्चा

Mon, 21 Sep 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Discussion on social solidarity and social brotherhood.
रोहटा। आलमगीरपुर गांव स्थित अंबेडकर भवन में सोमवार को अनुसचित समाज की ओर से कार्यक्रम में विचार
- आलमगीरपुर के अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। आलमगीरपुर गांव स्थित अंबेडकर भवन में सोमवार को अनुसूचित समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सिवालखास से पहुंचे रणवीर दहिया ने समाज के वरिष्ठजनों और गणमान्य लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, सामाजिक भाईचारे और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

रणवीर दहिया ने शीशपाल, शिवदत्त, जगत सिंह कल्याणपुर, राजेंद्र, लाल सिंह, चरण सिंह, हरबीर सिंह उकसिया, देवांश, रामनिवास, सतपाल, रामपाल सिंह और करतार सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज से जुड़े विषयों पर आपसी संवाद और वरिष्ठजनों के अनुभवों से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। वरिष्ठजनों का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद समाज को आगे बढ़ाने में प्रेरणा देता है। संचालन डॉ. देवेंद्र गौतम ने किया। इस दौरान एससी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गून, बिजेंद्र निशंक, सचिन चौधरी, डॉ. सुशील जाटव, मोहित राव गौतम, रवि भारत चिकारा, औंकार भदौड़ा और सुभाष जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed