{"_id":"69a59a3709f188b3c10638a4","slug":"discussion-on-new-technique-of-laparoscopic-hernia-operation-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1122595-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लैप्रोस्कोपिक हर्निया ऑपरेशन की नई तकनीक पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लैप्रोस्कोपिक हर्निया ऑपरेशन की नई तकनीक पर मंथन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज में हुआ सीएमई का आयोजन
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की हीरक जयंती समारोह के अवसर पर शल्य चिकित्सा विभाग ने एसएएएफ. के तत्वावधान में हर्निया में प्रगति एवं नई तकनीक पर एक दिवसीय चिकित्सा शिक्षा सतत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने किया। इसकी मुख्य विशेषता जीवंत शल्यक्रिया कार्यशाला रही। जिसका आयोजन सचिव डॉ. संदीप मालयान द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान शल्य चिकित्सा विभाग की टीम ने लघु-दृश्य हर्निया शल्यक्रिया की आधुनिक विधियां टीएपीपी., टीईपी. और आईपीओएम. प्रदर्शित कीं। ये शल्यक्रियाएं प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार और प्रोफेसर डॉ. सुनील कवल द्वारा संपादित की गईं। सहायक शल्य चिकित्सक के रूप में डॉ. शुभम यादव, डॉ. अजहरुद्दीन और डॉ. शोएब खान ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस चिकित्सा शिक्षा सतत कार्यक्रम में एचआईएमएस., सुभारती मेडिकल कॉलेज, जी.एस. मेडिकल कॉलेज, सरस्वती मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से चिकित्सक उपस्थित रहे। मेरठ के वरिष्ठ शल्य चिकित्सकों में डॉ. हरिंदर संधू, डॉ. संजय पांडे, डॉ. माधवी तोमर, डॉ. हेमंत नौटियाल सहित अन्य ने हर्निया शल्यक्रिया में नवीनतम प्रगतियों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता तथा उप-प्राचार्य डॉ. जी. टोंक ने शल्य चिकित्सा विभाग की टीम को हार्दिक बधाई दी।