फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on development works in the area panchayat meeting

Meerut News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

Sat, 18 Apr 2026 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Discussion on development works in the area panchayat meeting
खरखौदा में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद अतिथि (स्वयं)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।

मुख्य अतिथि उपभोक्ता सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अतुल त्यागी रहे। एडीओ पंचायत मनोज कुमार ने सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि गांवों के मुख्य मार्गों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रहे। यदि किसी गांव के मुख्य रास्तों पर कूड़ा पड़ा पाया तो संबंधित गांव के पंचायत सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह ने शिक्षा के प्रति चल रही योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों से गोवंश की सेवा के लिए भूसा दान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी पशुपालक अपने घर पशु का उपचार करना चाहता है तो वह 1962 पर कॉल करे। पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उपचार करेगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रफुल्ल वर्मा ने चिकित्सा से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता त्यागी, जितेंद्र कैली, धीरज कुमार, सोनू सहित कई लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed