{"_id":"69f38558e15f663c1d024c85","slug":"discipline-and-dedication-are-also-essential-for-service-in-the-army-lieutenant-colonel-meerut-news-c-72-1-mct1012-152617-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में सेवा के लिए अनुशासन, समर्पण भी जरूरी : लेफ्टिनेंट कर्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में सेवा के लिए अनुशासन, समर्पण भी जरूरी : लेफ्टिनेंट कर्नल
विज्ञापन
गंगानगर। डिवाइडर रोड स्थित सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अपनी सेना को जाने विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को सेना में भर्ती होने के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता, देश के प्रति समर्पण भावना, अनुशासन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य वक्ता आर्टिलरी-56 फील्ड रेजीमेंट से लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन कुमार शर्मा रहे। उन्होंने छात्रों को सेना की संरचना और गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया। स्कूल के एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य छात्रों को भारतीय सेना में कॅरिअर बनाने, सेना की जीवनशैली, अनुशासन, देशभक्ति और चयन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा के लिए अनुशासन और समर्पण भी जरूरी है।
शर्मा ने छात्रों से कहा यदि जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करना है तो सबसे पहले खुद से सवाल करो कि मैं क्या कर सकता हूं और मुझे सेना में क्यों जाना है? उन्होंने कहा जब तक लक्ष्य स्पष्ट नहीं होगा सफलता की दिशा तय नहीं हो सकती। कार्यक्रम में एनडीए और सीडीएस परीक्षाओं की प्रक्रिया और इनमें सफल होने के लिए जरूरी बातें बताईं गईं। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने आभार जताया। इस दौरान कार्यालय प्रमुख श्रवण कुमार, सीनियर जीसीआई संध्या, पीआई मुकेश यादव, एएनओ दीपा त्यागी और सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।